छराबड़ा
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज शिमला के समीप छराबड़ा में राष्ट्रपति निवास में विकसित ट्यूलिप गार्डन का उद्घाटन किया। मशोबरा के समीप स्थित राष्ट्रपति निवास जिसे पूर्व में ‘ प्रेसिडेंशियल रिट्रीट’ कहा जाता था, आगामी 23 अप्रैल 2023 से आगंतुक एवं पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा। इससे अब पर्यटक तथा आमजन भी यहां का भ्रमण कर सकेंगे और ट्यूलिप गार्डन में स्ट्रांग, गोल्ड, डेनमार्क, वेलेमार्क, जम्बोपिंक और लैपटॉप जैसी ट्यूलिप की विभिन्न किस्मों का दीदार कर सकेंगे।
श्रीमती मुर्मु ने राष्ट्रपति निवास के परिसर का भ्रमण किया तथा अन्य फूलों व पौधों के बारे में जानकारी प्राप्त की।
उद्घाटन के उपरांत राष्ट्रपति के साथ राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल तथा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी ट्यूलिप गार्डन का भ्रमण किया।
राष्ट्रपति निवास में नेचर ट्रेल और बागीचे भी 23 अप्रैल से प्रकृति प्रेमियों एवं यहां आने वाले अन्य लोगों के लिए खोल दिए जायेंगे। इसके लिए राष्ट्रपति भवन की अधिकारिक वेबसाइट https://visit.rashtrapatibhavan.gov.in पर ऑनलाइन बुकिंग करवाई जा सकती है।

More Stories
बीपीएल सूची के नाम काटना, गरीबों को योजनाओं से बाहर करने का संगठित षड्यंत्र : राकेश जमवाल
मंडी से ऊना तक चलेगा जनजागरण अभियान, वरिष्ठ नेता करेंगे प्रेस वार्ताओं को संबोधित : भाजपा
मुख्यमंत्री ने राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की मृतक छात्रा के परिजनों को ढांढस बंधाया, दोषियों के खिलाफ की जाएगी कड़ी कार्रवाई का दिया आश्वासन