राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेशवासियों को शिवरात्रि पर्व की दी बधाई

शिमला
राज्यपाल राजेन्द्र बिश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि पर्व का बधाई संदेश दिया है । राज्यपाल आर्लेकर ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि शिवरात्रि का यह पर्व लोगों के जीवन में खुशहाली और प्रसन्नता लेकर आएगा तो वहीं मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने संदेश में कहा कि शिवरात्रि पर्व को प्रदेशवासी प्राचीनकाल से मनाते आ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कामना करते हुए कहा कि शिवरात्रि का यह पर्व प्रदेशवासियों में आपसी भाईचारे को सुदृढ़ कर उनके जीवन में नई उमंग व उत्साह का संचार प्रवाहित करेगा।