राजकीय माध्यमिक विद्यालय संजौली में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित, जनारथा ने नवाजे मेधावी

शिमला
राजकीय माध्यमिक विद्यालय संजौली में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया । शिमला शहरी विधायक हरीश जनारथा ने कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए स्कूल प्रधानाचार्य और सभी अध्यापकों और वह छात्राओं के साथ मिलकर छात्रों का मनोबल बढ़ाया ।
कार्यक्रम के दौरान संजौली राजकीय माध्यमिक विद्यालय प्रधानाचार्य ने कुछ समस्याएं व मांगे विधायक के समक्ष रखी। जिन पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए विधायक जनारथा ने उन्हें पूरा करने का वादा किया ।
समारोह में अपने संबोधन के दौरान विधायक हरीश जनारथा ने कहा कि छात्र हमारे देश की धरोहर के साथ-साथ हमारे देश व प्रदेश का भविष्य हैं और इनके लिए हम भविष्य में शिक्षा के क्षेत्र में और अधिक सुविधाएं बढ़ाने का हरसंभव प्रयास करेंगे।
कार्यक्रम के दौरान जहाँ विद्यार्थियों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं तो वहीं जनारथा ने मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार भेंट कर सम्मानित किया ।