शिमला
राजकीय उच्च माध्यमिक पाठशाला खलीनी में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया । शिमला शहरी विधायक हरीश जनारथा ने कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए मेधावी विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाया । स्कूल प्रधानाचार्य सुरेश पठानियाँ सहित अध्यापक वर्ग ने विधायक का भव्य स्वागत किया । कार्यक्रम का आगाज दीप पज्जवलन के साथ हुआ । जिसके बाद स्कूल प्रधानाचार्य ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी और स्कूल की समस्याओं को विधायक के समक्ष रखा ।
विधायक जनारथा ने स्कूल के मेधावी छात्रों और अध्यापकों को पारितोषिक वितरित कर उनका मनोबल बढ़ाया। इस उपलक्ष पर स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। स्वागत गीत,समूह गान, राजस्थानी गीत हो या पहाड़ी नाटी के साथ साथ विधायक और स्कूल के प्रधानाचार्य को छोटे-छोटे बच्चो ने पहाड़ी नाटी में डांस करने को मजबूर कर दिया । अध्यापिका सुनीता शर्मा ने भी खूब समां बांधा ।
इस दौरान मुख्यातिथि विधायक हरीश जनारथा ने अपने संबोधन में स्कूल की सभी समस्याओं व मांगों को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया और अपनी तरफ से मेधावियों को 11 हजार देने की घोषणा की ।
इस कार्यक्रम में कसुम्पटी खण्ड के ब्लॉक शिक्षा अधिकारी जगदीश, केंद्रीय शिक्षिका सुनीता शर्मा , उपशिक्षा निदेशक दीवान चंदेल व स्थानीय पार्षद सहित, अध्यापकगण व अभिभावको सहित अन्य गणमान्य हस्तियां मौजूद रहीं ।

More Stories
शिक्षा नीति में बदलाव की ओर हिमाचल सरकार,अंग्रेजी और गणित के लिए जल्द भर्ती किए जाएंगे स्पेशल इंस्ट्रक्टर
स्कूल अडॉप्शन कार्यक्रम के तहत गोद लिए स्कूलों का औचक निरीक्षण करें उपायुक्त : मुख्यमंत्री
सीबीएसई स्कूलों के अध्यापकों का बनेगा अलग कैडर, ममलीग उप-तहसील बनेगी तहसील: मुख्यमंत्री