राघव पब्लिक स्कूल घैणी और बल्देंया में शत प्रतिशत रहा दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम

राघव पब्लिक स्कूल घैणी और बल्देंया में शत प्रतिशत रहा दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम
शिमला
राघव पब्लिक स्कूल घैणी और बल्देंया में दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम शत् प्रतिशत रहा। इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्रधानाचार्या योगेश्वरी वर्मा ने बच्चों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बच्चों की मेहनत के साथ साथ उनकी सफलता का श्रेय अभिभावक गण और शिक्षकों को भी जाता है,वे भी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि सभी बच्चों ने अच्छे अंक प्राप्त कर विद्यालय का भी नाम रोशन किया। राघव पब्लिक स्कूल बल्देंया में अंजली गर्ग ने 93%अंक लेकर प्रथम, सुमित ठाकुर ने 87%अंक लेकर द्वितीय और शिवांगी ने84% अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। राघव पब्लिक स्कूल घैणी में साक्षी चौहान 94% अंकों के साथ प्रथम स्थान पर रही, द्वितीय स्थान प्राप्त किया जतिन वर्मा ने 92%अंक लेकर और मानस ठाकुर ने 91% तथा अंजली ने 90%अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम चमकाया।

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 87.5% रहा। प्रदेश भर के टॉप टेन की सूची में कुल 77 विद्यार्थियों ने जगह बनाई जिनमें 67 छात्राएं टॉप टेन में शुमार रहीं । गौरतलब है कि दसवीं बोर्ड के इस परीक्षा परिणाम में 66 विद्यार्थी निजी स्कूलों से हैं जबकि 11 विद्यार्थी सरकारी स्कूल के हैं ।इस परीक्षा में कुल 90,375 विद्यार्थी अपीयर हुए थे जिनमें से 78573 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए जबकि 1409 की कम्पार्टमेंट आई और 612 विद्यार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे। उत्तीर्ण होने वालों में 47024 छात्र जबकि 43351 छात्राएं शामिल है । मंडी की दिवांगी और प्रियंका ने मेरिट में 99% अंक लेकर पहला स्थान हासिल किया है । उधर जिला शिमला में राघव पब्लिक स्कूल घैणी और बल्देंया में दसवीं कक्षा का परिणाम शत् प्रतिशत रहा। स्कूल प्रधानाचार्या योगेश्वरी वर्मा ने बच्चों को ढेरों शुभकामनाएं देते हुए उनकी सफलता का श्रेय बच्चों की मेहनत के साथ साथ अभिभावक गण और शिक्षकों को दिया है । राघव पब्लिक स्कूल बल्देंया में अंजली गर्ग ने प्रथम, सुमित ने द्वितीय और शिवांगी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंजली ने 93%अंक प्राप्त किए ।