शिमला
यूएस क्लब के रिचमंड बिजली कार्यालय में आग लगने से लाखों की संपति राख हो गई । कार्यालय के समीप बिजली ट्रांसफार्मर में शार्ट सर्किट होने के कारण बिजली कार्यलय भी आग की चपेट में आया । मौके पर मौजूद कर्मचारियों के आग बुझाने की नाकाम कोशिश के बाद दमकल विभाग को आग लग जाने की सूचना दी गई । जिसके बाद दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि इस आगजनी में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ । उधर आग लगने की सूचना मिलते ही शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया ।
यूएस क्लब के रिचमंड बिजली कार्यालय में लगी आग, कोई जानी नुकसान नहीं, ट्रांसफार्मर में शार्ट सर्किट होने से हुई आगजनी

More Stories
बीपीएल सूची के नाम काटना, गरीबों को योजनाओं से बाहर करने का संगठित षड्यंत्र : राकेश जमवाल
मंडी से ऊना तक चलेगा जनजागरण अभियान, वरिष्ठ नेता करेंगे प्रेस वार्ताओं को संबोधित : भाजपा
पंजाबी गायक गैरी संधू ने मुख्यमंत्री से की भेंट