युद्ध की स्थिति में यूक्रेन में फंसे 131 से ज्यादा हिमाचली, मचा हड़कंप

शिमला
रूस द्वारा यूक्रेन पर हमले की स्थिति में हिमाचल के भी 131 लोग फंस गए हैं। इनमें एम बी बी एस कर रहे विद्यार्थी व अन्य लोग हैं ।
उधर सरकार ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से परिजनों को यूक्रेन में फंसे अपने पारिवारिक सदस्यों की जानकारी मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1100 से साझा करने की अपील की है। जानकारी के मुताबिक प्रदेश के जिला ऊना से 26, हमीरपुर से 20, बिलासपुर से 19, सोलन से 16 ,कुल्लू से 8, चम्बा से 7, सिरमौर से 3,कांगड़ा से 3 व मंडी जिला से 23 हिमाचलियों के यूक्रेन में फंसे होने की बात सामने आई है।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि युद्ध की स्थिति में यूक्रेन में हिमाचल भी फंसे हुए हैं मामला केंद्र के समक्ष उठाया गया है।