नई दिल्ली
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस विधायक दल के नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा से भेंट की। यह एक शिष्टाचार भेंट थी।
भूपिंदर सिंह हुड्डा ने सुखविंदर सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री बनने पर बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।
भूपिंदर सिंह हुड्डा की धर्मपत्नी आशा हुड्डा, राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा, विधायक विधायक दून रामकुमार चौधरी, अर्की संजय अवस्थी, भोरंज के विधायक सुरेश कुमार, शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

More Stories
बीपीएल सूची के नाम काटना, गरीबों को योजनाओं से बाहर करने का संगठित षड्यंत्र : राकेश जमवाल
मंडी से ऊना तक चलेगा जनजागरण अभियान, वरिष्ठ नेता करेंगे प्रेस वार्ताओं को संबोधित : भाजपा
मुख्यमंत्री ने राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की मृतक छात्रा के परिजनों को ढांढस बंधाया, दोषियों के खिलाफ की जाएगी कड़ी कार्रवाई का दिया आश्वासन