शिमला
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दादा साहेब फाल्के अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल अवार्ड समारोह में प्रस्तुति के लिए चयनित होने पर हिमाचल प्रदेश पुलिस आॅर्केस्ट्रा बैंड हारमनी ऑफ द पाइन्ज़ को बधाई दी है।
हिमाचल प्रदेश पुलिस आर्केस्ट्रा बैंड के एक दल ने आज यहां मुख्यमंत्री से भेंट की और उन्हें इस उपलब्धि से अवगत करवाया। दल में पुलिस महानिरीक्षक (प्रशासन) डी.के. यादव, अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक (मुख्यालय) कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन और बैंड के मुख्य निरीक्षक विजय कुमार शामिल थे।
मुख्यमंत्री ने हिमाचल पुलिस और हारमनी आॅफ द पाइन्ज़ बैंड दल के सदस्यों को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

More Stories
बीपीएल सूची के नाम काटना, गरीबों को योजनाओं से बाहर करने का संगठित षड्यंत्र : राकेश जमवाल
मंडी से ऊना तक चलेगा जनजागरण अभियान, वरिष्ठ नेता करेंगे प्रेस वार्ताओं को संबोधित : भाजपा
मुख्यमंत्री ने राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की मृतक छात्रा के परिजनों को ढांढस बंधाया, दोषियों के खिलाफ की जाएगी कड़ी कार्रवाई का दिया आश्वासन