मंडी/शिमला
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जिला मंडी के वरिष्ठ पत्रकार हेमकान्त कात्यान के निधन पर शोक व्यक्त किया। उनका मंडी में गत रात्रि निधन हो गया। वह 80 वर्ष के थे।
मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि हेमकान्त कात्यान ने पत्रकारिता के क्षेत्र मंे उनके उल्लेखनीय योगदान को सदैव याद रखा जाएगा। उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में उच्च मानक स्थापित किए।
मुख्यमंत्री ईश्वर से दिव्यगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णी क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

More Stories
मंडी आपदा पीड़ितों की चीखें बाकी और सुक्खु सरकार ढोल-नगाड़ों में डूबी, जनता के घावों पर नमक का जश्न : परमार
उपमुख्यमंत्री ने मंच से ही अपने मुख्यमंत्री को ‘निकम्मा’ करार दिया—कांग्रेस सरकार की अंदरूनी टूट उजागर : शर्मा
मंडी के पड्डल मैदान में कांग्रेस का भव्य जन-संकल्प सम्मेलन आयोजित, उमड़े जनसैलाब से बना उत्सवी माहौल