शिमला 29 जुलाई, 2025
मंडी
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बीती रात मंडी शहर में बादल फटने के कारण तीन लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर जिला के वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर तुरन्त राहत और बचाव कार्यों का युद्ध स्तर पर संचालन किया।
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में प्रदेश सरकार प्रभावितों के साथ है और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

More Stories
मंडी आपदा पीड़ितों की चीखें बाकी और सुक्खु सरकार ढोल-नगाड़ों में डूबी, जनता के घावों पर नमक का जश्न : परमार
उपमुख्यमंत्री ने मंच से ही अपने मुख्यमंत्री को ‘निकम्मा’ करार दिया—कांग्रेस सरकार की अंदरूनी टूट उजागर : शर्मा
मंडी के पड्डल मैदान में कांग्रेस का भव्य जन-संकल्प सम्मेलन आयोजित, उमड़े जनसैलाब से बना उत्सवी माहौल