शिमला 8 सितम्बर, 2025
मुख्यमंत्री ने पांच करोड़ की सहायता के लिए त्रिपुरा सरकार का आभार व्यक्त किया
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां त्रिपुरा राज्य सरकार का हिमाचल प्रदेश को इस वर्ष भारी बारिश से आई आपदा से निपटने के लिए पांच करोड़ रुपये की सहायता राशि आपदा राहत कोष में प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त किया।
उन्होंने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपदा की इस घड़ी में प्रभावितों को मदद प्रदान करने में यह सहायता कारगर साबित होगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युद्ध स्तर पर राहत एवं पुनर्वास कार्य चला रही है। उन्होंने प्रदेश की खुले मन से मदद करने वाले सभी अंशदाताओं का भी आभार व्यक्त किया।
.0.
More Stories
कर्मचारी विरोधी फैसले पर अस्थाई रूप से रोक, आशा करते हैं कि यह फैसला कभी लागू न हो : भाजपा
प्रधानमंत्री ने मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए जीएसटी में ऐतिहासिक सुधार करके बड़ा तोहफ़ा दिया : डेजी
कर्मचारी हितों का संरक्षण प्रदेश सरकार की विशेष प्राथमिकताः मुख्यमंत्री