शिमला
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां राजकीय साप्ताहिक गिरिराज का वर्ष-2025 का कैलेंडर जारी किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गिरिराज साप्ताहिक सरकार की नीतियों एवं कार्यक्रमों को जन-जन तक पहंुचाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश के संवेदनशील वर्गों के कल्याण के दृष्टिगत विभिन्न कदम उठाए हैं और गिरिराज साप्ताहिक का सरकार के इन प्रयासों को प्रसारित करने में विशेष स्थान है। इसके माध्यम से सरकार की नीतियों एवं योजनाओं की पर्याप्त जानकारी जरूरतमंदों तक विस्तार से पहुंचती हैं जिससे वे लाभान्वित होते हैं।
इस अवसर पर विधायक हरदीप बावा, सचिव सूचना एवं जन सम्पर्क राकेश कंवर, निदेशक सूचना एवं जन सम्पर्क राजीव कुमार, वरिष्ठ सम्पादक गिरिराज डॉ. राजेश शर्मा, सम्पादक गिरिराज रीना नेगी, सम्पादक हिमप्रस्थ योग राज शर्मा, सहायक सम्पादक लुभित सिंह और विवेक शर्मा भी उपस्थित थे।
More Stories
खड़ापथर सुरंग एवं छैला-सोलन बागवानी मार्ग की स्वीकृति हेतु, केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा से मिले चेतन बरागटा
नाबार्ड से आए फंड को लेकर मुख्यमंत्री झूठ बोल रहे हैं : रणधीर
प्रदेश में कर्मचारी परेशान, युक्तिकरण की आड़ में कर्मचारियों की संख्या में कटौती : नंदा