मुख्यमंत्री ने की स्वर्ण आयोग गठन की घोषणा,बजट सत्र में आएगा विधेयक, नोटिफिकेशन हुई जारी

धर्मशाला

हिमाचल प्रदेश में तीन महीने में सामान्य जाति वर्ग आयोग का गठन किया जाएगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन सदन में इसकी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने यह घोषणा देवभूमि क्षत्रिय संगठन और देवभूमि स्वर्ण मोर्चा के बैनर तले विधानसभा के बाहर लोगों के उग्र प्रदर्शन के बाद ये घोषणा की । सीएम की घोषणा के साथ ही देवभूमि क्षत्रिय संगठन और स्वर्ण मोर्चा प्रदर्शनकारी शांत हुए।