शिमला
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उनका आज प्रातः 79 वर्ष की आयु में बेंगलुरु में निधन हो गया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ओमन चांडी दो बार केरल के मुख्यमंत्री रहे और उनके मुख्यमंत्रित्व में केरल राज्य ने आशातीत प्रगति की है। उन्होंने कहा कि केरल के विकास में उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। कांग्रेस पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा।
ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार के सदस्यों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

More Stories
बीपीएल सूची के नाम काटना, गरीबों को योजनाओं से बाहर करने का संगठित षड्यंत्र : राकेश जमवाल
मंडी से ऊना तक चलेगा जनजागरण अभियान, वरिष्ठ नेता करेंगे प्रेस वार्ताओं को संबोधित : भाजपा
मुख्यमंत्री ने राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की मृतक छात्रा के परिजनों को ढांढस बंधाया, दोषियों के खिलाफ की जाएगी कड़ी कार्रवाई का दिया आश्वासन