आज नई दिल्ली में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह ने RBI के गवर्नर, वित्त मंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में देश की जो सेवा की उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। उनके निर्णय और कार्य देश के लिए ही नहीं दुनिया के लिए मिसाल हैं, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे। हिमाचल की प्रगति में उनके योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकेगा। उनका निधन हम सभी के लिए अपूरणीय क्षति है। देश ही नहीं, समूचा संसार इस दुख को महसूस कर रहा है।

More Stories
बीपीएल सूची के नाम काटना, गरीबों को योजनाओं से बाहर करने का संगठित षड्यंत्र : राकेश जमवाल
मंडी से ऊना तक चलेगा जनजागरण अभियान, वरिष्ठ नेता करेंगे प्रेस वार्ताओं को संबोधित : भाजपा
मुख्यमंत्री ने राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की मृतक छात्रा के परिजनों को ढांढस बंधाया, दोषियों के खिलाफ की जाएगी कड़ी कार्रवाई का दिया आश्वासन