मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से की भेंट, प्रधानमंत्री को 27 दिसम्बर को हिमाचल आने का दिया निमंत्रण

दिल्ली/शिमला

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भेंट की।इस दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हिमाचल सरकार के कार्यकाल के चार वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित किए जा रहे समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 27 दिसम्बर को समारोह में भाग लेने के लिए हिमाचल आमंत्रित किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री के साथ हिमाचल की विकास योजनाओं को लेकर चर्चा की और विभिन्न आग्रह भी किए।
प्रधानमंत्री ने हिमाचल प्रदेश के विकास को हरसंभव सहायता प्रदान करने का विश्वास दिलाया है।