शिमला
राजधानी शिमला की “मार्किट कमेटी टूटू” की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में हैं । टूटू के कुछ व्यापारियों ने बताया कि वर्तमान कमेटी 28.12.18 को गठित हुई थी और तकरीबन चार वर्ष बीत जाने को है लेकिन सत्ताधारी पदाधिकारी आगामी चुनावों की तिथि घोषित करने के लिए अभी तक कोई कार्यवाही या सूचना जारी करने के लिए गंभीर नहीं दिखाई दे रही।
व्यापारियों ने आरोप लगाते हुए कहा कि पहले तो सत्तासीन पदाधिकारियों ने नियमों को ताक पर रखकर सता हासिल की और एक व्यापारी द्वारा जब मार्केट कमेटी टुटू के चुनावों को जिला प्रशासन के पास चुनौती दी गई तो कमेटी के पदाधिकारियों ने अपने बचाव के लिए कमेटी को सोसाइटी नियमों के अंतर्गत पंजीकृत करवा दिया !
व्यापारियों ने आरोप लगाया कि पंजीकृत नियमानुसार दो वर्ष का कार्यकाल तय किया गया है लेकिन साढ़े तीन वर्ष बीत जाने पर भी अभी तक आगामी चुनावों की घोषणा नहीं की गई है । टुटू क्षेत्र के व्यापारी जल्द मार्केट कमेटी के चुनाव कर नई कमेटी के गठन की मांग कर रहे हैं ।
व्यापारी नागेंद्र गुप्ता व अन्य ने आरोप लगाते हुए कहा कि टूटू की वर्तमान कमेटी व्यापारियों की समस्याओं को हल करवाने में विफल रही है और मार्केट में रोजाना आने जाने वाले ग्राहकों को भी टुटू बाजार में उचित पार्किंग मुहैया करवाने में भी कमेटी कामयाब नहीं हुई है, कुछ व्यापारियों ने तो वर्तमान कमेटी पर सदस्यता राशि देने पर उन्हें खातों में दर्ज न करने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए ।

More Stories
बीपीएल सूची के नाम काटना, गरीबों को योजनाओं से बाहर करने का संगठित षड्यंत्र : राकेश जमवाल
मंडी से ऊना तक चलेगा जनजागरण अभियान, वरिष्ठ नेता करेंगे प्रेस वार्ताओं को संबोधित : भाजपा
पंजाबी गायक गैरी संधू ने मुख्यमंत्री से की भेंट