शिमला
आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुरजीत ठाकुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता को केजरीवाल की दूसरी गारंटी जल्द मिलने वाली है और इसकी घोषणा के लिए दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान 25 अगस्त को ऊना आ रहे हैं। सुरजीत ठाकुर ने कहा कि जेपी नड्डा और अनुराग ठाकुर ने ईडी का सहारा लेकर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को तो जेल में डाल दिया, पर अब मनीष सिसोदिया को रोक कर दिखाएं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि जब दिल्ली के बड़े नेताओं का हिमाचल आना होता है तो उस समय भाजपा के नेता इसी तरह के षड़यंत्र रचते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता को 50 वर्ष पूर्व ही जो मूलभूत सुविधाएं मिल जानी थी वो आज तक नहीं मिल सकी हैं। भाजपा की निकम्मी सरकार ने प्रदेश की जनता को आज तक मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखा है अब हिमाचल प्रदेश की जनता सब कुछ देख रही है।
सुरजीत ठाकुर ने आम आदमी पार्टी की ओर से चेलेंज करते हुए कहा कि मनीष सिसोदिया को रोक कर दिखाएं। भाजपा नेताओं का षड्यंत्र आपका ज्यादा दिन नहीं चलने वाला है, अब प्रदेश की जनता बदलाव के लिए तैयार है । इसके दोषी भी भाजपा के ये षड़यंत्रकारी नेता हैं। ये नेता हिमाचल प्रदेश का विकास न तो करा सके हैं और न ही देखना चाहते हैं कि हिमाचल की जनता को मूलभूत सुविधाएं मिलें जो दिल्ली की जनता को मिल रहीं हैं। हिमाचल में आम आदमी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा नेता बौखला गए हैं, जिससे वह षड़यंत्र कर रहे हैं।

More Stories
बीपीएल सूची के नाम काटना, गरीबों को योजनाओं से बाहर करने का संगठित षड्यंत्र : राकेश जमवाल
मंडी से ऊना तक चलेगा जनजागरण अभियान, वरिष्ठ नेता करेंगे प्रेस वार्ताओं को संबोधित : भाजपा
पंजाबी गायक गैरी संधू ने मुख्यमंत्री से की भेंट