मज्याठ वार्ड में आवारा कुत्तों का आंतक,कुत्तों की बढ़ती संख्या बनी स्थानीयवासियों के लिए चिंता का सबब

शिमला
नगर निगम शिमला के अंतर्गत आने वाले मज्याठ वार्ड में इन दिनों आवारा कुतों की बढ़ती जा रही संख्या हर किसी की लिए चिंता का सबब बनती जा रही है । आलम ये है कि एक स्थान पर 8 से 10 कुत्ते यहां वहां एक साथ देखे जा सकते हैं । स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले एक माह से आवारा कुत्तो में बढ़ौतरी हुई है। इस संबध में नगर निगम को विचार करना चाहिए।