December 17, 2025

भारत जोड़ो यात्रा से लौट रहे हिमाचल काँग्रेस पदाधिकारियों की बस की पिकअप से टक्कर, दो की मौत,10 पदाधिकारी घायल

शिमला
भारत जोड़ो यात्रा में बस दुर्घटना पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुखू ने अपने फेसबुक पेज पर दी जानकारी देते हुए बताया कि भारत जोड़ो यात्रा में गए हमारे लाहौल स्पीति के साथियों की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस में सबार तमाम साथी सुरक्षित हैं। हमारे विधायक रवि ठाकुर उन के साथ हैं। पंचायती राज संस्थाओं का प्रतिनिधिमण्डल बस में सवार थे। घायलों को फ़ौरी राहत देने के लिए राजस्थान सरकार का आभार।
राजस्थान की एक पिकअप वाहन बस से टकराई उस में दो लोगों के मारे जाने की खबर है।हम उन परिवारों के प्रति संवेदनाएँ जताते हैं।