शिमला
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैणी द्वारा हिमाचल प्रदेश के भाई, बहनो के लिए आपदा में राहत सामग्री देने का महान कार्य किया है। हम हिमाचल प्रदेश के जनमानस की ओर से मुख्यमंत्री हरियाणा नायब सिंह सैणी , मुख्यमंत्री हरियाणा व भारतीय जनता पार्टी हरियाणा का कोटि-कोटि धन्यवाद करते हैं।
डाॅ. बिन्दल ने बताया कि पंचकूला, अम्बाला व आसपास के क्षेत्र के दानी महापुरूषों ने यह सामग्री एकत्र करके मुख्यमंत्री महोदय के कर कमलों द्वारा प्रेषित की। इस सामग्री में 186 क्विंटल चावल, 153 क्विंटल आटा, 20 क्विंटल नमक, 65 क्विंटल चीनी, 20 क्विंटल दाल, 25 किलो हल्दी, 750 किलो मसाले, 2400 लीटर खाने का तेल, 50 किलो चाय पत्ती, 1000 तिरपाले, 1021 कम्बल, 1500 गद्दे, 2600 साबून, 1200 पैकेट बिस्किट, 650 सैनेटरी पैड, बर्तन, टूथपेस्ट, पानी, मैगी, ओट्स व अन्य खुदरा सामान इस प्रकार 10 ट्रक सामग्री पंचकूला भाजपा कार्यालय से हरी झण्डी दिखाकर चम्बा के लिए रवाना की गई। इस सामग्री को चम्बा जिला के प्रभावित परिवारों में आवश्यकतानुसार वितरित किया जाएगा।

More Stories
बीपीएल सूची के नाम काटना, गरीबों को योजनाओं से बाहर करने का संगठित षड्यंत्र : राकेश जमवाल
मंडी से ऊना तक चलेगा जनजागरण अभियान, वरिष्ठ नेता करेंगे प्रेस वार्ताओं को संबोधित : भाजपा
मुख्यमंत्री ने राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की मृतक छात्रा के परिजनों को ढांढस बंधाया, दोषियों के खिलाफ की जाएगी कड़ी कार्रवाई का दिया आश्वासन