शिमला
मुख्यमंत्री हरियाणा नायब सिंह सैणी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सेवा ही संगठन को ध्यानार्थ रखते हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह एवं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन में प्राकृतिक आपदा से जूझ रहे प्रदेशों और वहां हुए बड़े नुकसान को लेकर चिंतित है और आपदाग्रस्त लोगों की सेवा करने में अग्रणी है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में भारी वर्षा के कारण हुआ नुकसान बड़ा है और कई जगह तो गांव के गांव ही तबाह हो गए हैं। पशुधन और स्थानीय जनता को बड़ा नुकसान हुआ है और इस नुकसान की पूर्ति के लिए केंद्र सरकार हमेशा तत्पर है। उन्होंने कहा कि भाजपा हरियाणा सरकार इस संकट की घड़ी में हिमाचल के साथ खड़ी है।
नायब सिंह सैणी, मुख्यमंत्री हरियाणा व डाॅ. राजीव बिन्दल, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा ने चम्बा जिला के लिए बड़ी मात्रा में राहत सामग्री को हरी झण्डी दिखाकर भाजपा पंचकुला से रवाना किया।
भाजपा सेवा ही संगठन में रखती है विश्वास, हरियाणा सरकार संकट की घड़ी में हिमाचल के साथ खड़ी है : नायब सिंह सैणी

More Stories
मंडी आपदा पीड़ितों की चीखें बाकी और सुक्खु सरकार ढोल-नगाड़ों में डूबी, जनता के घावों पर नमक का जश्न : परमार
उपमुख्यमंत्री ने मंच से ही अपने मुख्यमंत्री को ‘निकम्मा’ करार दिया—कांग्रेस सरकार की अंदरूनी टूट उजागर : शर्मा
मंडी के पड्डल मैदान में कांग्रेस का भव्य जन-संकल्प सम्मेलन आयोजित, उमड़े जनसैलाब से बना उत्सवी माहौल