• टोक्यो पैरालंपिक -2020 पैरा एथलीट का मनोबल बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री का किया धन्यवाद
शिमला
भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना कल 2 सितंबर को कांगड़ा प्रवास पर रहेंगे। वे कल प्रातः 11 बजे धर्मशाला मंडल के त्रिदेव प्रशिक्षण वर्ग के उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे जिसके बाद वे धर्मशाला में एक प्रेस वार्ता को भी संबोधित करेंगे । इसके उपरांत शाम को अविनाश राय खन्ना एक बूथ स्तर की बैठक में भाग लेंगे जिसके बाद वो धर्मशाला के विधायक, नगर निगम के मेयर, डिप्टी मेयर और पार्षदों के साथ बैठक में भाग लेंगे । ये तमाम बैठकें पार्टी के दृष्टि से महत्वपूर्ण रहने वाली है, धीरे धीरे भाजपा 2022 का रोड मैप तैयार कर रही है। इसी कड़ी में 3 सितंबर को भाजपा प्रभारी केंद्रीय विश्वविद्यालय में एक सत्र को भी संबोधित करेंगे।
भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का धन्यवाद करते हुए कहा कि हमारा समस्त नेतृत्व टोक्यो पैरालंपिक -2020 में गए पैरा एथलीटस का मनोबल लगातार बढ़ा रहा है । उन्होंने कहा कि मैं उन सभी प्रदेशों का भी धन्यवाद करना चाहता हूं जिन्होंने सभी जीत हासिल करने वाले पैरा एथलीट को पुरुस्कारो से नवाज़ा है। अभी तक टोक्यो पैरालंपिक -2020 में भारत ने कुल 10 पदक जीते है जिसमे से 2 गोल्ड, 5 सिल्वर और 3 ब्रोंज है।

More Stories
बीपीएल सूची के नाम काटना, गरीबों को योजनाओं से बाहर करने का संगठित षड्यंत्र : राकेश जमवाल
मंडी से ऊना तक चलेगा जनजागरण अभियान, वरिष्ठ नेता करेंगे प्रेस वार्ताओं को संबोधित : भाजपा
मुख्यमंत्री ने राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की मृतक छात्रा के परिजनों को ढांढस बंधाया, दोषियों के खिलाफ की जाएगी कड़ी कार्रवाई का दिया आश्वासन