भाजपा पहले ही दिन से सभी स्थानों पर यथासंभव सेवा के कार्यों को अपने हाथ में लेकर कार्य कर रही है
शिमला, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने एक अधिसूचना के माध्यम से कहा हिमाचल प्रदेश में गत दो सप्ताह से भारी बरसात के कारण पूरे प्रदेश के विभिन्न हिस्सो में जान-माल की हानि हुई है। भारतीय जनता पार्टी पहले ही दिन से सभी स्थानों पर यथासंभव सेवा के कार्यों को अपने हाथ में लेकर कार्य कर रही है। सेवा कार्यों के सुचारू रूप से संचालन हेतु प्रदेश स्तर से चार टीमो का गठन किया गया है। पहली टीम नुकसान की जानकारी के आदान-प्रदान एवं राहत कार्य नियंत्रण कक्ष हेतु बनाई गई जिसमें प्रभारी प्रदेश सचिव संजय ठाकुर एवं सह प्रभारी सह कार्यालय सचिव प्रेम ठाकुर होंगे। दूसरी टीम जिला चम्बा में हुए नुकसान हेतु राहत कार्य देखेगी जिसके प्रभारी सांसद एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजीव भारद्वाज एवं सह प्रभारी प्रदेश सचिव अमित ठाकुर होंगे। तीसरी टीम जिला कुल्लू में हुए नुकसान हेतु राहत कार्य देखेगी जिसके प्रभारी प्रदेश महामंत्री पायल वैद्य एवं सह प्रभारी प्रदेश प्रवक्ता अजय राणा होंगे। चौथी टीम शेष जिलों में हुए नुकसान हेतु राहत कार्य देखेगी जिसके प्रभारी पूर्व विधायक और प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश ठाकुर, सह प्रभारी प्रदेश प्रवक्ता विनय शर्मा और सह मीडिया संयोजक संजीव शर्मा होंगे। सभी सेवा एवं राहत कार्यों की निगरानी एवं देखरेख प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिन्दल स्वयं करेंगे।

More Stories
बीपीएल सूची के नाम काटना, गरीबों को योजनाओं से बाहर करने का संगठित षड्यंत्र : राकेश जमवाल
मंडी से ऊना तक चलेगा जनजागरण अभियान, वरिष्ठ नेता करेंगे प्रेस वार्ताओं को संबोधित : भाजपा
मुख्यमंत्री ने राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की मृतक छात्रा के परिजनों को ढांढस बंधाया, दोषियों के खिलाफ की जाएगी कड़ी कार्रवाई का दिया आश्वासन