सोलन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने सोलन जिला भाजपा कार्यसमिति की बैठक में भाग लिया, जनक साथ पूर्व मंत्री एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजीव सहजल, जिला अध्यक्ष रतन पाल सिंह, मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता, डेजी ठाकुर, राकेश कश्यप, गोविंद शर्मा, विवेक शर्मा, के एक ठाकुर, लखविंदर राणा उपस्थित रहें। बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कार्यकर्ताओं में खूब जोश भरा।
डॉ राजीव बिंदल ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा 1 साल से हिमाचल कांग्रेस का पूरा संगठन भंग है ना बूथ पर , ना प्रदेश में कांग्रेस का एक भी नेता मौजूद है पर भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता कार्य कर रहा है और नई टीम के साथ नई ऊर्जा लेते हुए काम में लग जाता है।
बिंदल ने संगठन की जानकारी देते हुए कहा की जिला कार्यसमितियो के गठन में हमारे 17 जिलों में कुल कार्यसमिति सदस्य 874 है, जिसमें से महिलाएं 358 और अनुसूचित जाति, जनजाति एवं ओबीसी 258 है। अगर हम मंडलों की बात करें तो पहले हम 74 थे अब हम 171 है कुल मंडल कार्यसमिति सदस्य 7587 जिसमें से महिलाएं 2569 एवं अनुसूचित जाति, जनजाति ,ओबीसी 3532 है।
भाजपा 8007 बूथों में से 7870 बूथों पर 11 सदस्य समिति गठित कर चुकी है। भाजपा के बूथ स्तर पर कल कार्यकर्ता 89646 है।
भाजपा जिला कार्यसमिति बैठक में पहुंचे डॉ बिंदल, कार्यकर्ताओं में भरा जोश

More Stories
बीपीएल सूची के नाम काटना, गरीबों को योजनाओं से बाहर करने का संगठित षड्यंत्र : राकेश जमवाल
मंडी से ऊना तक चलेगा जनजागरण अभियान, वरिष्ठ नेता करेंगे प्रेस वार्ताओं को संबोधित : भाजपा
मुख्यमंत्री ने राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की मृतक छात्रा के परिजनों को ढांढस बंधाया, दोषियों के खिलाफ की जाएगी कड़ी कार्रवाई का दिया आश्वासन