शिमला
आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की कुर्सी को लेकर जो भविष्यवाणी की थी वो सही होती दिख रही है। मुख्यमंत्री के लागतार दिल्ली दौरे तो इसी बात की तरफ इशारा कर रहे है। ये बात आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी रत्नेश गुप्ता ने एक बयान जारी करते हुए कही।
पार्टी प्रभारी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि चाल और चरित्र की बात करने वाली पार्टी का चेहरा बदलकर अपनी राजनीति चलाने पर मजबूर है। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी, महंगाई और आर्थिक मोर्चो पर जयराम ठाकुर सरकार की विफलता किसी से छुपी नही है। इसी असफलता की आड़ में सूबे में एक राजनीतिक वर्चस्व की लडाई भी चल रही है। जिसमे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा अपने राजनीतिक प्रतिद्वंदीयो को किनारे लगाते हुए दिख रहे है। पहले धूमल अब जयराम और शायद आने वाले दिनों में अनुराग ठाकुर खुद को हाशिये पर पाए। भाजपा चुनाव तक मुख्यमंत्री की नेम प्लेट बदले नहीं तो जनता सरकार बदल देगी ।
भाजपा चुनाव तक मुख्यमंत्री की नेम प्लेट बदले नहीं तो, जनता सरकार बदल देगी : रत्नेश गुप्ता

More Stories
बीपीएल सूची के नाम काटना, गरीबों को योजनाओं से बाहर करने का संगठित षड्यंत्र : राकेश जमवाल
मंडी से ऊना तक चलेगा जनजागरण अभियान, वरिष्ठ नेता करेंगे प्रेस वार्ताओं को संबोधित : भाजपा
मुख्यमंत्री ने राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की मृतक छात्रा के परिजनों को ढांढस बंधाया, दोषियों के खिलाफ की जाएगी कड़ी कार्रवाई का दिया आश्वासन