शिमला
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि पूर्व की भाजपा सरकार की देनदारियों को चुकाने के लिए वर्तमान सरकार ऋण लेने के लिए बाध्य हो गई है । प्रदेश की अर्थव्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए 4 वर्ष लग जाएंगे ।
सुक्खू ने कहा कि भाजपा के समय से चली आ रही कुल देनदारियां करीब 91 हजार करोड़ है और भाजपा ने हिमाचल को ठगने का काम किया है ।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके मुख्यमंत्री बनने के 4 दिन के भीतर ही अडानी की सीमेंट फैक्ट्री में तालाबंदी हो गई । जिसके बाद किराए का मामला ऑपरेटर और सीमेंट ग्रुप के मध्य चल रहा है । पिछले 45 दिन में विवाद को सुलझाने का प्रयास किया गया है । उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान की जिम्मेवारी सौंपी गई है और जल्द ही इस समस्या का समाधान हो जाएगा ।
भाजपा की देनदारियां चुकाने को लेना पड़ रहा ऋण : सुक्खू

More Stories
बीपीएल सूची के नाम काटना, गरीबों को योजनाओं से बाहर करने का संगठित षड्यंत्र : राकेश जमवाल
मंडी से ऊना तक चलेगा जनजागरण अभियान, वरिष्ठ नेता करेंगे प्रेस वार्ताओं को संबोधित : भाजपा
मुख्यमंत्री ने राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की मृतक छात्रा के परिजनों को ढांढस बंधाया, दोषियों के खिलाफ की जाएगी कड़ी कार्रवाई का दिया आश्वासन