मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की जन सभा में 8 में से 7 ग्राम पंचायत के प्रधानों ने कांग्रेस छोड़ पकड़ा भाजपा का दामन
• भाजपा का बड़ा धमाका, अर्की में भाजपा ने मारी सेंध
सोलन/अर्की
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की दिग्गल में हुई विशाल जन सभा में 8 पंचायतों के कांग्रेस समर्थित प्रधानों ने दल बल के साथ भाजपा का दामन थामा, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर सभी प्रधानों ने भाजपा और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में विश्वास दिखाया है।
भाजपा महामंत्री त्रिलोक जम्वाल ने इस बात की पुष्टि की।
ग्राम पंचायत दिग्गल से प्रधान पवन कुमार, ग्राम पंचायत चमदार से प्रधान मदन लाल, उप प्रधान आसाराम, ग्राम पंचायत मटूलि से प्रधान कमल ठाकुर, उप प्रधान बलदेव ठाकुर, छायाछी से प्रधान श्रीमती कांता देवी, उप प्रधान परमजीत कौशल, बदोखरी से प्रधान सरस्वती देवी, ग्राम पंचायत मनरोगकला से उप प्रधान संजीव ठाकुर और पंचायत समिति सदस्य रामशहर शुष्मा शर्मा ने भाजपा को समर्थन दिया।
भाजपा का सशक्त नेतृव मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अगवाई में अर्की विधानसभा क्षेत्र में जीत की ओर अग्रसर हो रहा है।
त्रिलोक जम्वाल ने कहा कि जिस प्रकार से बड़ा जन समर्थन भाजपा को मिल रहा है इससे साफ हो रहा है अर्की में रतन पाल की जीत सुनिश्चित है।

More Stories
बीपीएल सूची के नाम काटना, गरीबों को योजनाओं से बाहर करने का संगठित षड्यंत्र : राकेश जमवाल
मंडी से ऊना तक चलेगा जनजागरण अभियान, वरिष्ठ नेता करेंगे प्रेस वार्ताओं को संबोधित : भाजपा
मुख्यमंत्री ने राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की मृतक छात्रा के परिजनों को ढांढस बंधाया, दोषियों के खिलाफ की जाएगी कड़ी कार्रवाई का दिया आश्वासन