भवन मालिकों को राहत, सस्ते बिजली कनेक्शन मिलेंगे, बिजली बोर्ड द्वारा एन.ओ.सी की शर्त खत्म होने की अधिसूचना जारी

शिमला
राजधानी के हजारों भवन मालिकों व मर्ज एरिया समेत अवैध भवन में रह रहे लोगों को अब बिजली के सस्ते कनेक्शन मिल सकेंगे। बिजली बोर्ड द्वारा एन ओ सी की शर्त खत्म होने की अधिसूचना जारी होने के साथ ही ये लोग भी अब सस्ते कनेक्शन के लिए आवेदन किए जाने के हकदार होंगे। राजधानी में करीब 12 हजार से अधिक भवन अवैध श्रेणी में आते हैं ।