अर्की
अर्की के विधायक संजय अवस्थी ग्राम पंचायत बातल में बातलेश्वर क्रिकेट कप के समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे । 15 दिसम्बर 2021 से शुरु हुई इस क्रिकेट प्रतियोगिता में 23 टीमों ने भाग लिया । जिसमें फ़ाइनल मुकाबला जूनियर बातल इलेवन और धुन्दन इलेवन के बीच हुआ । बातल टीम ने पहले बलेबाजी करते हुए 77 रन का लक्ष्य धुन्दन टीम को दिया । दूसरी पारी में धुन्दन टीम ने 77 रन का पीछा करते हुए 9 विकेट से फाइनल मुकाबला अपने नाम किया । मुख्यतिथि द्वारा विजेता धुन्दन टीम और उपविजेता टीम को ट्रॉफी देकर समानित किया । इस दौरान विधायक संजय अवस्थी ने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि उपविजेता टीम को इस हार से हताश नहीं होना है और परिश्रम कर अपनी कमियों को तलाशना है । मैं आप लोगो के बीच एक नेता के रूप में नहीं बल्कि एक खिलाड़ी के रूप में आया हूं और मेरा लक्ष्य है कि अर्की के युवाओं के लिए ऐसा वातावरण और ऐसी सुविधाओं को उपलब्ध करवा सकूँ जिससे हमारे क्षेत्र के युवाओं को कहीं और जगह न जाना पड़े । उन्होंने कहा कि बहुत जल्द भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड और हिमाचल क्रिकेट एसोसिएशन के माध्यम से एक क्रिकेट अकादमी विधानसभा क्षेत्र अर्की में खोली जाएगी । जिसमें क्रिकेट की ट्रेनिंग के लिए एक कोच की सुविधा सहित आधुनिक उपकरणों का प्रयोग किया जाएगा। इस दौरान संजय अवस्थी ने कार्यक्रम के आयोजन कर्ताओं को विधायक ऐच्छिक निधि द्वारा 11000 रुपये भी प्रदान किए । कार्यक्रम के समापन अवसर पर युवा कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष हेमन्त वर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसी एवं ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान रतन लाल शर्मा, दलीप, क्रिकेट कप आयोजक विकास शर्मा, राहुल, वर्तमान प्रधान भारत भूषण वार्ड सदस्य ममता, सुनीता, राकेश, देव राज, नारायण दत्त,प्रकाश चंद आदि विशेष तौर पर मोजूद रहे ।
बातलेश्वर क्रिकेट कप प्रतियोगिता का समापन, धुन्धन टीम ने जीता मुकाबला: अर्की में जल्द खोली जाएगी क्रिकेट अकादमी – संजय अवस्थी

More Stories
स्टेट चैंपियनशिप उभरते खिलाड़ियों के लिए बड़ा मंच: अनुराग
मुख्यमंत्री ने ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट स्पोर्टस एंड कल्चरल मीट-2025’ का किया शुभारम्भ
युवा फिट तो देश हिट” की भावना का साकार रूप है नमो युवा रन,1500 प्रतिभागियों ने लिया भाग : जयराम