शिमला
बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को हिमाचल प्रदेश बागवानी सेवा संघ की ओर से आपदा राहत कोष के लिए 2.51 लाख रुपये का चेक भेंट किया।
मुख्यमंत्री ने इस पुनीत कार्य के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के योगदान से संकट की घड़ी में जरूरतमंदों को मदद मिलेगी।
इस अवसर पर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा, निदेशक बागवानी संदीप कदम और बागवानी विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

More Stories
बीपीएल सूची के नाम काटना, गरीबों को योजनाओं से बाहर करने का संगठित षड्यंत्र : राकेश जमवाल
मंडी से ऊना तक चलेगा जनजागरण अभियान, वरिष्ठ नेता करेंगे प्रेस वार्ताओं को संबोधित : भाजपा
मुख्यमंत्री ने राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की मृतक छात्रा के परिजनों को ढांढस बंधाया, दोषियों के खिलाफ की जाएगी कड़ी कार्रवाई का दिया आश्वासन