बसंतपुर
बसंतपुर में रविवार को बलदेव क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज हुआ। इस दौरान युवा कांग्रेस अर्की के कार्यकारी अध्यक्ष हेमन्त वर्मा ने कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करते हुए टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। बलदेव क्रिकेट टूर्नामेंट में लगभग 50 स्थानीय टीम भाग ले रही हैं । क्रिकेट स्पर्धा का यह आयोजन धनी राम ठाकुर व स्थानीय युवाओं के सहयोग से किया जा रहा है। इस दौरान मुख्यातिथि हेमन्त वर्मा ने युवाओं को नशे से दूर रहकर खेल को अपने जीवन का हिस्सा बनाकर स्वस्थ जीवन जीने का संदेश दिया । इस दौरान मुख्यतिथि द्वारा आयोजनकर्ताओं को 5100 सहायतार्थ राशि भी प्रदान की गई ।
इस अवसर पर जय शर्मा सचिव जिला युवा कांग्रेस सोलन, नरेन्द्र ठाकुर, जय ठाकुर, शीश राम, धनी राम ठाकुर, ललित, पवन, श्याम आदि मौजूद रहे।
बसंतपुर में बलदेव क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज, 50 टीमें ले रहीं भाग, युवा कांग्रेस अर्की कार्यकारी अध्यक्ष हेमन्त वर्मा ने किया शुभारंभ

More Stories
स्टेट चैंपियनशिप उभरते खिलाड़ियों के लिए बड़ा मंच: अनुराग
मुख्यमंत्री ने ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट स्पोर्टस एंड कल्चरल मीट-2025’ का किया शुभारम्भ
युवा फिट तो देश हिट” की भावना का साकार रूप है नमो युवा रन,1500 प्रतिभागियों ने लिया भाग : जयराम