प्रिय नेता की तस्वीर वाली टीशर्ट पहनकर राजीव ने हरीश जनारथा को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

शिमला
अपने प्रिय नेता के प्रति प्रेम व लगाव का जुनून वीरवार को शिमला शहरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक हरीश जनारथा के जन्मदिवस पर उनके एक युवा कार्यकर्ता सोशल मीडिया के अध्यक्ष राजीव वर्मा ने अपने नेता की तस्वीर वाली टीशर्ट बनाकर व धारण कर हरीश जनारथा के जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए अपनी वफादारी व अपना प्रेम दर्शाया।
युवा नेता राजीव वर्मा ने कहा कि शिमला शहरी विधानसभा क्षेत्र की समस्त जनता को एक सुलझा हुआ व ईमानदार नेता विधायक के रुप में मिला है और उनकी दीर्घायु व तरक्की के लिए के लिए हम प्रभु से कामना करते हैं।।