प्रधानमंत्री के दौरे से पूर्व 18 से 21 सितंबर तक जे पी नड्डा आएंगे हिमाचल

शिमला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित हिमाचल दौरे से पहले 18 सितंबर को जेपी नड्डा हिमाचल आएगें, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जय प्रकाश नड्डा 18 सितंबर को सोलन, 19 को बिलासपुर, 20 को मंडी और 21 को कांगड़ा के दौरे पर रहेंगे । हिमाचल भाजपा अध्‍यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने भाजपा के प्रदेश कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में ये जानकारी दी।