शिमला
हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ में रोंगटे खडे़ कर देने वाली वारदात सामने आई है। जहां दो सगे भाईयों की तलवार से हमला कर नृशंस हत्या की गई है। वीरवार शाम नालागढ़ में दरगाह के नजदीक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया। इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने के बाद प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल पूर्व स्वास्थ्य मंत्री व भाजपा उपाध्यक्ष डॉ राजीव सहजल ने उठाए हो।
उन्होंने प्रदेश में चरमराई हुई कानून व्यवस्था को जिम्मेदार ठहराया है। मनोहर हत्याकांड के बाद प्रदेश को दहलाने वाला एक और हत्याकांड नालागढ़ में पेश आया है। दो युवकों को तलवार से काट कर मौत के घाट उतार दिया गया है। प्रदेश की सीमाओं पर बाहर के प्रदेशों से हत्यारे आकर ऐसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमरा गई है। बाहर से आने वालों पर नजर रखने के पुलिस विभाग कुछ नही कर पा रहा है। इस हत्याकांड से पूरा इलाके में है भय का माहौल पैदा हो गया है। कानून व्यवस्था चरमराने पर ऐसे हालात पैदा हो रहे हैं। सरकार को बढ़ते अपराध पर रोक लगाने के लिए शीघ्र कठोर कदम उठाने चाहिए।

More Stories
बीपीएल सूची के नाम काटना, गरीबों को योजनाओं से बाहर करने का संगठित षड्यंत्र : राकेश जमवाल
मंडी से ऊना तक चलेगा जनजागरण अभियान, वरिष्ठ नेता करेंगे प्रेस वार्ताओं को संबोधित : भाजपा
मुख्यमंत्री ने राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की मृतक छात्रा के परिजनों को ढांढस बंधाया, दोषियों के खिलाफ की जाएगी कड़ी कार्रवाई का दिया आश्वासन