शिमला
करुणामूलक संघ के प्रदेशाध्यक्ष अजय कुमार प्रदेश भर के करुणामूलक आश्रितों के साथ सचिवालय में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिले व अपनी प्रमुख माँगो के साथ मुख्यमन्त्री को अवगत करवाया। करुणामूलक संघ लम्बे समय से 403 दिन से क्रमिक भूख हड़ताल पर है और लगातार सरकार से दया की दृष्टि से करुणामूलक नोकरियो की बहाली के लिए निरंतर प्रयास व मांग कर रहा है, पिछले कुछ समय से देखा जा रहा है कि करुणामूलक लगातार विभिन्न विभागों के सचिवों से मिल रहे है या फिर मुख्य सचिव के साथ मिलकर लगातार मांग रखी जा रही है बता दें कि करुणामूलक आश्रितों के संघर्ष में इन्हे बर्षाशालिका में बहुत सारी कठिनाईयों का सामना करना पडा पर ये परिवार डटे रहे और हर परिस्तिथि से लड़ते रहे
मुख्यमन्त्री श्री जयराम ठाकुर ने करुणामूलक परिवारों को आश्वाशन दिया कि जल्द ही इनकी माँगो पर गौर किया जायेगा और कोशिश रहेगी कि आगामी कैबिनेट मैं मुद्दे को लाया जायेगा
मुख्य मांगे
समस्त विभागों, बोर्डों, निगमों ब यूनिवर्सिटी में लंबित पड़े क्लास-सी के करुणामूलक आधार पर दी जाने वाली नोकरियों के केसों को छठे वेतन आयोग मे छूठ देकर को जो *7/03/2019* की पॉलिसी मे आ रहे हैं उन्हे एक बार के लिए कोटे में वन टाइम रिलेकशेशन देकर नियुक्तियाँ दी जाएं ।
जल शक्ति विभाग में क्लास- D के 380 मामले जो वित विभाग में फंसे हुए है उन्हें विभाग बदल कर पशु पालन विभाग या अन्य किसी विभाग में नियुक्तियाँ दी जाएं |
उपरोक्त माँगो हेतु एजेंडे को कैबिनेट में लाया जाए व मोहर लगाई जाए ।

More Stories
बीपीएल सूची के नाम काटना, गरीबों को योजनाओं से बाहर करने का संगठित षड्यंत्र : राकेश जमवाल
मंडी से ऊना तक चलेगा जनजागरण अभियान, वरिष्ठ नेता करेंगे प्रेस वार्ताओं को संबोधित : भाजपा
पंजाबी गायक गैरी संधू ने मुख्यमंत्री से की भेंट