पार्टी ने जो मेरे साथ ज़्यादती की है उसके बाद 8 अक्टूबर को भरूँगा नामांकन: गोविंद राम, आशा परिहार बोली तन-मन-धन से चट्टान की तरह खड़े रहकर गोविंदराम का देंगे साथ, जिताएंगे भी
अर्की
भारतीय जनता पार्टी द्वारा अर्की विधानसभा क्षेत्र से रत्नपाल को टिकट की घोषणा के बाद दो बार के पूर्व विधायक गोविंदराम शर्मा ने कहा कि जिस तरह से पार्टी ने उनके साथ ज्यादती की है उसके बाद अपने सहयोगियों के चुनाव लड़ने ओर सहयोग की बात किए जाने के बाद उन्होंने 8 अक्टूबर को अर्की विधानसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल करने का निर्णय लिया है । पूर्व विधायक गोविंदराम ने कहा कि जिनको टिकट दिया गया वो मूलरूप से सोलन से हैं उनके ऊपर बहुत से आरोप प्रत्यारोप भी लगे हैं । हमने पूर्व चुनाव में रात-दिन उनका साथ दिया ।लेकिन बीते 4 वर्षों में रत्नपाल से कार्यकर्ता निराश हैं दुखी हैं । इस बात से पार्टी को अवगत करवाया गया था । इसलिए अब मैंने अपने कार्यकाल के 10 वर्षों में जो विकास किया है, इसी विकास के मुद्दे और जनता की समस्याओं के मुद्दों को लेकर चुनाव लड़ूंगा।
वहीं जिला परिषद आशा परिहार ने कहा कि हमने पार्टी के समक्ष अपनी बात रखी थी और सभी ने यह चुनाव जीतने की क्षमता रखने वाले गोविंदराम शर्मा के नाम पर सहमति भी जताई थी। आशा परिहार ने कहा कि उन्हें दुख है कि न जाने किन कारणों से पार्टी ने यह निर्णय लिया । परिहार ने कहा कि हम तन मन धन से गोविंदराम के साथ चट्टान की तरह खड़े रहकर उन्हें जिताएंगे ।

More Stories
मुख्यमंत्री ने कंडाघाट में रखी दिव्यांग शिक्षा उत्कृष्टता केंद्र की आधारशिला, 200 करोड़ रुपये की लागत से होगा निर्माण
नालागढ़ धमाका कांग्रेस सरकार की विफल कानून-व्यवस्था का परिणाम, एनआईए जांच ने बढ़ाई चिंता : डॉ. सहजल
कटवाल ने स्वदेशी उत्पादों को लेकर किये गए प्रधानमंत्री के आह्वान के तहत स्वदेशी उत्पादों को अपनाने की शपथ दिलाई