शिमला
गुरु नानक का घर आईजीएमसी कैंसर अस्पताल शिमला में नोफल एक उम्मीद संस्था द्वारा म्युनिसिपल कॉरपोरेशन में कार्यरत सेहब सोसाइटी के कर्मचारियों को सौ बरर्सातियाँ वितरित की गई, इस मौके पर उच्च न्यायालय के अधिवक्ता रवि शंकर विशेष तौर पर उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम के दौरान नोफल संस्था अध्यक्ष सरदार गुरमीत सिंह ने कहा कि नोफल संस्था आने वाले समय में भी सैहब सोसायटी कर्मचारियों की सुविधार्थ अपना सहयोग प्रदान करती रहेगी ।
इस दौरान अधिवक्ता व समाजसेवी रवि शंकर ने कहा कि गुरमीत सिंह की अध्यक्षता में जारी सोशल सर्विस में नोफल एक उम्मीद संस्था बैंच मार्क स्थापित कर रही है ।
इस दौरान गोपाल चौहान, राजीव बंसल देवेंद्र ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज की।

More Stories
बीपीएल सूची के नाम काटना, गरीबों को योजनाओं से बाहर करने का संगठित षड्यंत्र : राकेश जमवाल
मंडी से ऊना तक चलेगा जनजागरण अभियान, वरिष्ठ नेता करेंगे प्रेस वार्ताओं को संबोधित : भाजपा
पंजाबी गायक गैरी संधू ने मुख्यमंत्री से की भेंट