नोफल संस्था ने सरोपा और चांदी के सिक्के भेंट कर नवाजे मिडिल बाजार रेस्तरां सिलेंडर ब्लास्ट राहत बचाव कार्य के होनहार

शिमला

18 जुलाई को मिडिल बाज़ार शिमला के महशूर रेस्त्रां में सिलेंडर ब्लास्ट व आगजनी की घटना हुई थी इस घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सात अन्य लोग घायल हुए है । इस राहत बचाओ कार्य में दो बच्चे कबीर कलीम भट्ट और पार्विक कुकरेजा ने अपनी अहम भूमिका निभाई है ।

नोफल एक उम्मीद संस्था के अध्यक्ष सरदार गुरमीत सिंह द्वारा आज गुरु नानक घर आई.जी.एम.सी नजदीक कैंसर अस्पताल शिमला में सरोपा और चांदी के सिक्के भेंट कर दोनों होनहार बच्चों को सम्मानित किया गया ।