“नोफल ने कैंसर मरीजों संग मनाई दिवाली, उपायुक्त आदित्य नेगी ने मीठा मुँह कराकर परोसा भोजन, दीप प्रकाश व आतिशबाजी से मरीजों व तीमारदारों के खिले दिल”
शिमला
नोफल वेल्फेयर एन्ड चैरिटेबल संस्था ने आइजीएमसी स्थित कैंसर मरीजों के साथ दीपावली के पावन पर्व को हर्षोल्लास से मनाया।
इस अवसर पर पीड़ा व मुसीबतें झेलते मरीजों और तीमारदारों में खुशियां बांटने पहुंचे उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने सबका मुँह मीठा करवाया और भोजन परोसते हुए दीपावली पर्व की शुभकामनाएं व बधाई दी । इस बीच अस्पताल स्टाफ ने भी मरीजों को मिठाई बांट कर दीपावली की शुभकामनाएं देकर सबके स्वस्थ और खुशहाल जीवन की कामना की। देर शाम मरीजों और तीमारदारों ने नोफल संस्था संस्थापक गुरमीत सिंह के सानिध्य में दीप प्रकाश पर्व दिवाली मनाई, इस दौरान अनार और फुलझड़ियों से निकलती रंगीन रोशनी से सराबोर आतिशबाजी से मरीजों और तीमारदारों के दिल खिल उठे।

More Stories
बीपीएल सूची के नाम काटना, गरीबों को योजनाओं से बाहर करने का संगठित षड्यंत्र : राकेश जमवाल
मंडी से ऊना तक चलेगा जनजागरण अभियान, वरिष्ठ नेता करेंगे प्रेस वार्ताओं को संबोधित : भाजपा
मुख्यमंत्री ने राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की मृतक छात्रा के परिजनों को ढांढस बंधाया, दोषियों के खिलाफ की जाएगी कड़ी कार्रवाई का दिया आश्वासन