शिमला
नोफल एक उम्मीद संस्था ने बड़ा दिल दिखाते हुए सैहब सोसायटी के कर्मचारी की बेटी अहाना की स्कूल फीस अदा की है । उतार-चढ़ाव भरे इस जीवन में सैहब सोसायटी कर्मचारी आर्थिक तंगी के चलते अपनी बेटी की फीस देने में असमर्थ है। लेकिन यही कर्मचारी भाग्यवान है कि इनकी बेटी पढ़ने में काबिल और होशियार है । इसी काबलियत को ध्यान में रखते हुए और अहाना की पढ़ाई में कोई व्यवधान पैदा न हो यह विचार कर सरदार गुरमीत सिंह सहायता के लिए आगे आए और उनकी अध्यक्ष्ता में आज उक्त सैहब कर्मचारी को 15000 के चेक के माध्यम से सहायता राशि प्रदान की गई । इस अवसर पर सैहब सोसाइटी के अध्यक्ष जसवंत सिंह भी मौजूद रहे ।
नोफल एक उम्मीद संस्था ने सैहब सोसायटी के कर्मचारी की बेटी अहाना की स्कूल फीस की अदा

More Stories
बीपीएल सूची के नाम काटना, गरीबों को योजनाओं से बाहर करने का संगठित षड्यंत्र : राकेश जमवाल
मंडी से ऊना तक चलेगा जनजागरण अभियान, वरिष्ठ नेता करेंगे प्रेस वार्ताओं को संबोधित : भाजपा
पंजाबी गायक गैरी संधू ने मुख्यमंत्री से की भेंट