शिमला
हिमाचल प्रदेश निजी बस ऑपरेटर संघ के प्रदेश महासचिव रमेश कमल ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश निजी बस ऑपरेटर संघ में कई शरारती तत्व अपने नाम से खबरें लगा रहे हैं और पदाधिकारियों में मतभेद पैदा करवाना चाह रहे है जो कि सही नहीं है। हिमाचल प्रदेश निजी बस ऑपरेटर संघ एक मात्र संस्था है जिसके प्रदेश अध्यक्ष राजेश पराशर तथा प्रदेश महासचिव रमेश कमल है. इस संघ की ना ही कोई वर्चुअल बैठक हुई है और ना ही इसमें चुनाव कराने का अभी तक कोई विचार है।
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश निजी बस ऑपरेटर संघ द्वारा प्रदेश अध्यक्ष राजेश पराशर की अध्यक्षता में समय-समय पर निजी बस ऑपरेटर की समस्याएं उठाई जाती हैं तथा उसके निराकरण करने के लिए भी प्रयास किए जाते हैं ।

More Stories
बीपीएल सूची के नाम काटना, गरीबों को योजनाओं से बाहर करने का संगठित षड्यंत्र : राकेश जमवाल
मंडी से ऊना तक चलेगा जनजागरण अभियान, वरिष्ठ नेता करेंगे प्रेस वार्ताओं को संबोधित : भाजपा
मुख्यमंत्री ने राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की मृतक छात्रा के परिजनों को ढांढस बंधाया, दोषियों के खिलाफ की जाएगी कड़ी कार्रवाई का दिया आश्वासन