शिमला
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के तीन दिवसीय दौरे को लेकर भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, शिमला संसदीय क्षेत्र प्रभारी पुरषोत्तम गुलेरिया, प्रदेश कोषाध्यक्ष संजय सूद, महापौर सत्या कौंडल और उपमहापौर चौहान ने शिमला नगर निगम के पार्षदों और 2017 के प्रत्याशियों की बैठक ली। इस दौरान त्रिलोक जम्वाल ने कहा कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का हिमाचल आगमन पर शिमला में जोरदार स्वागत होने जा रहा है। यह हिमाचल के लिए सौभाग्य की बात है कि चार राज्यों में जीत दर्ज करने के बाद पहली बार राष्ट्रीय अध्यक्ष हिमाचल आ रहे है।
भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश शारदा ने बताया की बैठक भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के हिमाचल दौरे को लेकर हुई और इसमें इस दौरे को लेकर विस्तृत चर्चा की गई, शिमला में 15000 से अधिक कार्यकर्ता जगत प्रकाश नड्डा का स्वागत करेंगे।
बैठक में पार्षदों को वार्ड के अनुसार संख्या जुटाने के आदेश किए गए, और हमें पूरा विश्वास है की राष्ट्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत होगा।
नड्डा के स्वागत के लिए भाजपा पार्षद तैनात, 15000 कार्यकर्ता करेंगे नड्डा का अभिनंदन

More Stories
बीपीएल सूची के नाम काटना, गरीबों को योजनाओं से बाहर करने का संगठित षड्यंत्र : राकेश जमवाल
मंडी से ऊना तक चलेगा जनजागरण अभियान, वरिष्ठ नेता करेंगे प्रेस वार्ताओं को संबोधित : भाजपा
मुख्यमंत्री ने राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की मृतक छात्रा के परिजनों को ढांढस बंधाया, दोषियों के खिलाफ की जाएगी कड़ी कार्रवाई का दिया आश्वासन