नगर निगम शिमला की ओर से टुटू व मज्याठ वार्ड में आपदा प्रबंधन पर कार्यशाला आयोजित

शिमला
टुटू व मज्याठ वार्ड में नगर निगम शिमला की ओर से आपदा प्रबंधन पर कार्यशाला का आयोजन किया गया।
दोनो वार्डो के लिए संयुक्त रूप से आयोजित इस कार्यशाला में टुटू व मज्याठ के लोगों ने भाग लिया । कार्यशाला में लोगो को भूकंप व आगजनी जैसे आपादाओं मे जरूरी बचाव कार्यो के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई, ताकि ऐसी स्थिति आने पर लोग न केवल खुद का बचाव कर सके बल्कि अन्य लोगों की भी मदद कर सकें।
इस दौरान होम गार्ड के दल ने भी आपातकालीन स्थिति में किए जाने वाले बचाव कार्यो के बारे में जानकारी दी। दल ने बताया कि आपदा के दौरान होमगार्ड के जवान किस तरह बचाव कार्य करते है और इस कार्य में आमजन किस प्रकार उन्हें मदद कर सकता हैं। इस दौरान मज्याठ वार्ड पार्षद दिवाकर देव शर्मा ने कहा कि एमसी के आपदा प्रबंधन का यह अच्छा प्रयास है, जिसमें वार्ड के लोगो को आपदा प्रबंधन और आपतकालीन स्थिति से निपटने और बचाव कार्यो के बारे में जानकारी दी जा रही है। वहीं टुटु वार्ड पार्षद विवेक शर्मा ने भी इस तरह की कार्यशाला के आयोजन को अनिवार्य बताया ताकि आपदा के समय लोग खुद बचाव कार्य कर सके और प्रशासन को भी सहयोग दे।