शिमला
राज्य निर्वाचन आयोग ने सोमवार को नगर निगम शिमला की चुनाव घोषणा कर दी है । 2 मई को मतदान होगा जबकि 4 मई को नतीजे आएंगे।
निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार 6 अप्रैल को अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी । नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया 13 अप्रैल से आरंभ होगी। नामांकन भरने के लिए प्रत्याशियों को तीन दिन का समय दिया जाएगा जबकि 21 अप्रैल को नाम वापसी की जा सकेगी। इसी दिन सायंकाल पार्टी चिन्ह के साथ प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी होगी ।
कुछ इस तरह रहेगा नगर निगम का चुनावी शेड्यूल
मतदान केंद्रों की सूची 13 अप्रैल तक होगी जारी।
13,17 और 18 अप्रैल को प्रातः 11 बजे से 3 बजे तक नामांकन पत्र भरने की समय सीमा रहेगी।
19 अप्रैल प्रातः 10 बजे से नामांकन पत्रों की छंटनी प्रक्रिया चलेगी।
21 अप्रैल प्रातः 11 बजे से 3 बजे तक नामांकन पत्रों की वापसी हो सकेगी।
2 मई को प्रातः 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा मतदान।
4 मई प्रातः 10 बजे से मतगणना तत्पश्चात चुनावी परिणाम होंगे घोषित ।
इसके साथ ही 2 मई को पंचायत उपचुनाव होंगे जबकि इसी दिन नगर निगम पालमपुर के वार्ड दो में भी 2 मई को ही उपचुनाव होंगे ।
नगर निगम चुनाव एलान के साथ ही राजधानी में आचार सहिंता लागू हो गई है ।
नगर निगम शिमला का चुनावी एलान, दो मई को वोटिंग चार मई को आएंगे नतीजे, आचार सहिंता लागू

More Stories
बीपीएल सूची के नाम काटना, गरीबों को योजनाओं से बाहर करने का संगठित षड्यंत्र : राकेश जमवाल
मंडी से ऊना तक चलेगा जनजागरण अभियान, वरिष्ठ नेता करेंगे प्रेस वार्ताओं को संबोधित : भाजपा
मुख्यमंत्री ने राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की मृतक छात्रा के परिजनों को ढांढस बंधाया, दोषियों के खिलाफ की जाएगी कड़ी कार्रवाई का दिया आश्वासन