नगर निगम आयुक्त ने रैन बसेरा का किया निरीक्षण, सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण किए जाने का संकल्प दोहराया

शिमला

नगर निगम शिमला आयुक्त व अतिरिक्त आयुक्त ने राजधानी के लक्कड़ बाजार के समीप बेसहाराओं के लिए बनाए गए रैन बसेरा का निरक्षण कर सुविधाओं का जायजा लिया साथ ही रेन बसेरा में प्रदान की जा रही सभी सुविधाओं को और बेहतर बनाया जायेगा. नगर निगम द्वारा लोगों से भी बैनर के माध्यम से अपील की गयी है कोई भी व्यक्ति अगर खुले में रहता पाया जाये तो दिए गए टेलीफोन नंबरों पर सम्पर्क करके और सूचित करें ताकि बेसहारा खुले में सोने वाले लोगों को रेन बसेरा में रहने का प्रवन्ध किया जा सके। आयुक्त महोदय ने बिल्डिंग तथा दूसरी अन्य मुरम्मत का एस्टीमेट बनाने के लिए भी निर्देश दिया। नगर निगम आयुक्त ने कहा कि रैन बसेरा में सभी मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध करवाने के लिए नगर निगम कृत संकल्प है।