शिमला
हिमाचल प्रदेश की नई सरकार के गठन के बाद मुख्य सचिव, डी.जी.पी.एवं वन विभाग के मुखिया की नए सिरे से तैनाती करने को लेकर कसरत तेज हो गई है। अब तक सरकार की तरफ से डी.सी.किन्नौर एवं आई.ए.एस.अधिकारी आबिद हुसैन सादिक को विशेष सचिव वन के पद पर तबदील कर दिया है। उनके स्थान पर एच.ए.एस. अधिकारी एवं ए.डी.एम. पूह सुरेंद्र सिंह राठौर को डी.सी.किन्नौर का अतिरिक्त दायित्व सौंपा है। हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवा के अधिकारी रितु राज वर्मा को संयुक्त सचिव से अतिरिक्त सचिव के पद पर पदोन्नत किया गया है। सूत्रों की मानें तो सरकार की तरफ से जल्द मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव, डी.सी. व एस.पी. सहित अन्य अहम पदों पर तैनाती की जा सकती है।
नई सरकार ने किया पहला तबादला, उपायुक्त किन्नौर आई.ए.एस अधिकारी आबिद हुसैन सादिक बदले

More Stories
बीपीएल सूची के नाम काटना, गरीबों को योजनाओं से बाहर करने का संगठित षड्यंत्र : राकेश जमवाल
मंडी से ऊना तक चलेगा जनजागरण अभियान, वरिष्ठ नेता करेंगे प्रेस वार्ताओं को संबोधित : भाजपा
पंजाबी गायक गैरी संधू ने मुख्यमंत्री से की भेंट