देवभूमि क्षत्रिय संगठन प्रदेश अध्यक्ष रुमित ठाकुर सहित तीन गिरफ्तार, देर रात हुई कारवाई

शिमला
हिमाचल पुलिस टीम ने देवभूमि क्षत्रिय संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सहित उनके दो साथियों मदन ठाकुर व दीपक चौहान को गिरफ्तार किया है। रात एक बजे शोघी स्थित होटल से इन्हें गिरफ्तार किया गया है। इन सभी को बालूगंज थाना में रखा गया है। बताया जा रहा है कि दोपहर तक इन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। हालांकि अभी इसको लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। तीनों के ऊपर आंदोलन में हिंसा व बवाल मचाने के आरोप लगाए गए हैं।
गौरतलब है कि रुमित ठाकुर बुधवार रात को सोशल मीडिया फेसबुक पर लाइव आए थे जिसके बाद पुलिस ने क्लू के आधार पर रात को ही इस कार्यवाही को अंजाम देकर देर रात तीनों को शोघी से गिरफ्तार किया।