31 जुलाई 2025, नई दिल्ली:
पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने कांग्रेस सांसद व नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा भारतीय अर्थव्यवस्था को डेड इकोनॉमी बताये जाने पर कड़ा एतराज जताते हुए कहा कि यूपीए कार्यकाल में राहुल गांधी ने भारत को “Dead Decade of Opportunity” के रूप में देखा है। इसीलिए दुनिया भर में कोई भी भारत विरोधी बयान देता है तो राहुल गांधी उसे तुरंत लपक लेते हैं। मोदी सरकार के पिछले 11 वर्षों में भारत ने विकास की एक नई रफ़्तार देखी है, विकास की नई ऊँचाइयों को छुआ है
अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “ Leader Opposing Bharat (LOB) राहुल गाँधी का काम सिर देश की उपलब्धियों और मोदी सरकार का विरोध करना है। यूपीए के कार्यकाल में राहुल गांधी ने भारत को “Dead Decade of Opportunity” के रूप में देखा है। इसीलिए दुनिया भर में कोई भी भारत विरोधी बयान देता है तो राहुल गांधी उसे तुरंत लपक लेते हैं और बिना सोचे समझे उस पर बयानबाज़ी में लग जाते हैं। राहुल ये भूल जाते हैं कि दुनिया की तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में भारत है जोकि 6.5 फ़ीसदी की विकास दर से बढ़ रहा है। दुनिया भर में डिजिटल पेमेंट्स क्षेत्र में 48% से ज़्यादा की हिस्सेदारी के साथ भारत ने दुनिया भर के देशों को पछाड़ दिया है। 25 करोड़ ग़रीबों को ग़रीबी रेखा से बाहर निकालने का काम मोदी सरकार में हुआ है। 5 शहरों में मेट्रो नहीं थी आज 21 शहरों में हो गई, मेडिकल कॉलेजों की संख्या दुगने से ज़्यादा हो गई। स्पेस सेक्टर से लेकर खेल, तकनीकी हर क्षेत्र में भारत का बोलबाला है। दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री मोदी हैं, शायद यही बातें राहुल गांधी को नहीं पचती हैं। राहुल शायद बार-बार ये भूल जाते हैं कि मोदी सरकार के पिछले 11 वर्षों में भारत ने विकास की एक नई रफ़्तार देखी है, विकास की नई ऊँचाइयों को छुआ है। राहुल…भारत विरोध बंद करो, भारत के विकास पर चर्चा करो।

More Stories
बीपीएल सूची के नाम काटना, गरीबों को योजनाओं से बाहर करने का संगठित षड्यंत्र : राकेश जमवाल
मंडी से ऊना तक चलेगा जनजागरण अभियान, वरिष्ठ नेता करेंगे प्रेस वार्ताओं को संबोधित : भाजपा
मुख्यमंत्री ने राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की मृतक छात्रा के परिजनों को ढांढस बंधाया, दोषियों के खिलाफ की जाएगी कड़ी कार्रवाई का दिया आश्वासन